ब्रेकिंग: काठगोदाम पुलिस नेभुजियाघाट में रेस्टोरेंट चलाने वाले दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है ! रातो रात करोड़पति बनने के सपने देख रहे थे ?एक किलो 940 ग्राम अवैध चरस बरामद की है! अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी लाखों रुपए कीमत है@

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी( विशेष संवाददाता)l कोई अपराधी कितना भी शातिर वह चालाक क्यों ना हो काठगोदाम थाना के तेजतर्रार प्रभारी प्रमोद प्रमोद पाठक व उनकी टीम के हाथों से बच नहीं पाएगा कानून के हाथ कितने लंबे होते हैं इसका अंदाजा रेस्टोरेंट चलाने वाले दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है स्मरणीय है कि पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय के विरुद्ध अभियान प्रचलित है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह के दिशा निर्देशन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धोनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक के नेतृत्व उप निरीक्षक अमरपाल चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम द्वारा 27 दिसंबर की रात्रि गश्त/सघन चेकिंग के दौरान चरस तस्करी की सूचना पर कॉल टैक्स तिराहा के पास कैनाल रोड काठगोदाम के पास दो व्यक्तियों को संदिग्ध प्रतीत होने पर उनकी चेकिंग की गई तो उनके कब्जे से कुल 1 किलो 940 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
दोनों चरस तस्कर थाना भीमताल क्षेत्र के स्थानीय निवासी है।
पुलिस पूछताछ में उनके द्वारा बताया कि उनकी भुजियाघाट में रेस्टोरेंट की दुकान है तथा रेस्टोरेंट में काम कराने के लिए अधिक रुपयों की आवश्यकता थी इसलिए उन्होंने भीमताल क्षेत्र के अलग-अलग गांव से छोटी-छोटी मात्रा में चरस को सस्ते दामों में खरीद कर हल्द्वानी क्षेत्र में महंगे दामों में बेचने का काम करने लगे।
उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए उनके विरुद्ध थाना काठगोदाम में एफ.आई.आर.नंबर 293/2021, धारा 8/20/60 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिन्हें समयानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा।
पुलिस टीम में
@थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक
$-उप निरीक्षक अमरपाल सिंह प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम
#-कांस्टेबल रवि कुमार थाना काठगोदाम
#कांस्टेबल अशोक रावत (एस.ओ.जी.) सम्मिलित रहे।


                  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad