बिग ब्रेकिंग: उधम सिंह नगर भाजपा को लगातार दूसरा बड़ा झटका लगा! जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 24 सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थामा@

खबर शेयर करें -

देहरादून( अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ)l उधम सिंह नगर जनपद में बीजेपी को आज बहुत बड़ा झटका लगा है ऊधमसिंहनगर जिला पंचायत की अध्यक्ष रेणु गंगवार कांग्रेस में शामिल हो गईं। उनके पति सुरेश गंगवार समेत 24 जिला पंचायत सदस्यों ने भी कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस भवन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की मौजूदगी में सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस भवन सोमवार को रेणु गंगवार और उनके पति ने कांग्रेस ज्वाइन की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत मौजूद रहे। रेणु गंगवार के साथ क्षेत्र के 24 जिला पंचायत सदस्यों ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस दौरान भारी संख्या में ऊधमसिंहनगर से पार्टी कार्यकर्त्ता यहां पहुंचे।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्र और राज्य सरकार पर कोरोना वायरस संक्रमण के बहाने चुनाव पीछे टालने की कोशिश शुरू कर दी है, जिसका कांग्रेस कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने आरोप लगाए की हार के डर से भाजपा चुनाव दो से तीन महीने टालने को कोशिश कर रही है, जिससे वो अपने लाभ के लिए प्रदेश में कुछ दिन और सरकारी मशीनरी दुरुपयोग किया जा सके। इधर आज पूरा जिला पंचायत कांग्रेस में शामिल हो जाने से बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा है गौरतलब है कि इससे पूर्व पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य उनके पुत्र संजीव आर्य बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैंl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad