ब्रेकिंग लाल कुआं: रातों-रात करोड़पति बनने के चक्कर में मजदूरी रास ना आई, बन गए तस्कर ! पुलिस ने एक किलो 315 ग्राम अवैध चरस सहित बागेश्वर के दो तस्कर गिरफ्तार@

खबर शेयर करें -



लाल कुआं (नैनीताल)l पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय के विरुद्ध अभियान प्रचलित है
विगत कुछ दिनों में थाना लालकुआं क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के क्रय-विक्रय के संबंध में शिकायते प्राप्त हो रही थी जिसके दृष्टिगत एस.पी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह व प्रभारी निरीक्षक लालकुआं संजय कुमार द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में 26 दिसंबर को चौकी बिंदुखत्ता लालकुआं पुलिस द्वारा रात्रि गश्त/सघन चेकिंग के दौरान चौकी बिंदुखत्ता से लगभग 50 मीटर आगे चौराहा रोड की तरफ से दो व्यक्तियों को संदिग्ध प्रतीत होने पर उनकी चेकिंग की गई तो उनके कब्जे से क्रमश: 768 ग्राम एवं 547 ग्राम कुल 1 किलो 315 ग्राम चरस बरामद की गई।
दोनों चरस तस्कर बागेश्वर के कपकोट थाना क्षेत्र के मूल निवासी है तथा लालकुआं क्षेत्र में किराए में कमरा लेकर एक मजदूरी तथा दूसरा टाटा मोटर्स कंपनी का कर्मचारी है जो मजदूरी करने के साथ-साथ चरस तस्करी के अवैध व्यापार में सम्मिलित थे।
उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए उनके विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है जिन्हें समयानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा।
पुलिस टीम में
@प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री संजय कुमार
#-उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी बिंदुखत्ता
$-कांस्टेबल 301 त्रिलोक सिंह मेहता
$-कॉन्स्टेबल 831 राजेश कुमार
$कांस्टेबल 882 दयाल नाथ। पुलिस द्वारा किए जा रहे छापामारी से नशा के सौदागरों में तस्करों में हड़कंप मचा हुआ हैl

                     
               
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad