ब्रेकिंग लालकुआं: पुलिस/एसओजी टीम ने 106.90 ग्राम अवैध स्मैक सहित नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार@

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी( क्राइम रिपोर्टर)l पंकज भट्ट, आई0पी0एस0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा छात्र/युवाओं को नशे से बचाने के लिए जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नशे की अवैध तस्करी तथा युवाओं में बढी रहे नशे की रोकथाम करने हेतु लगातार चैकिंग अभियान चलाते हुये कठोर कार्यवाही करने के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी , पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध नैनीताल के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआ के नेतृत्व में थाना लालकुआ पुलिस/ एसओजी टीम नैनीताल द्वारा चैकिंग यातायात/ मादक पदार्थ के दौरान सुभाषनगर बैरियर से 100 मीटर सडक पार घोडानाला की तरफ लालकुआ से एक के कब्जे सें 106.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार व्यक्ति अधिक पैसा कमाने के लालच में स्मैक के धन्धे में लगभग 6-7 महीने से लिप्त था तथा अपने साथी मेहराज पुत्र गुलाम निवासी ग्राम जूठिया थाना शहजादनगर रामपुर उ0प्र0 से स्मैक खऱीदकर हल्द्वानी ,लालकुआ, अल्मोड़ा तथा पिथौरागढ के छात्राओं एवं युवाओं को स्मैक बेचता है।
गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्व कोतवाली लालकुआं में मुकदमा अपराध संख्याः- 437/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

उपरोक्त प्रकरण में पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय कुमाऊ परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा 2500/- रुपये तथा श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल द्वारा 2500/- रुपये नगद पारितोषिक देने की गयी घोषणा

गिरफ्तार अभियुक्त
नासिर उर्फ गुड्डू पुत्र अशरफ निवासी ग्राम अफजलगढ थाना शहजादनगर रामपुर उत्तर प्रद्रेश उम्र 40 वर्ष
#- अभियुक्त के कब्जे से 106.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होना

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास /अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार पुलिस टीम- निरीक्षक संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ
उ0नि0 श्री जगदीप सिंह नेगी चौकी प्रभारी हल्दूचौड
कानि0 गोविन्द सिंह चौकी हल्दूचौड
एसओजी टीम
नन्दन सिंह रावत प्रभारी एसओजी नैनीताल
कानि0 त्रिलोक सिंह
कानि0 कुन्दन कठायl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad