बिग ब्रेकिंग: बागेश्वर एक मौका दीजिए; कायाकल्प कर देंगे! भाजपा; कांग्रेस ने विकास के नाम पर जमकर लूटा है:मनीष सिसोदिया उप मुख्यमंत्री दिल्ली

खबर शेयर करें -

बागेश्वर (विशेष संवाददाता )।आम आदमी पार्टी के लोकप्रिय वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने चार दिवसीय दौरे के तीसरे दिन बागनाथ पहुंचे बागनाथ के गरुड़ में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रथम भारत माता की जय भारत माता की बेटी बेटियों से किया उन्होंने कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं जो आप देवभूमि में रहते हैं हमारा सौभाग्य है कि देवभूमि हमारे देश का हिस्सा है।
आज बागेश्वर पहुंचे। बागेश्वर के गरुड़ में उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित रहे थे ,उन्होंने अपना भारत माता की जय ,भारत माता की बेटी बेटियों, से किया। उन्होंने कहा,आप बड़े सौभाग्यशाली हैं जो, आप देवभूमि में रहते, हमारा सौभाग्य है कि ये देवभूमि हमारे देश का हिस्सा है। उन्होंने कहा,

की भगवान बैजनाथ,
की भूमि
गोमती मैं आकर अपने आप को धन्य समझ रहा हूं

उन्होंने कहा,आज की तारीख याद रखिए। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी के सत्ता पर आने परयहां अच्छे अच्छे अस्पताल , अच्छे अच्छे स्कूल बनाएगी तब बदलाव के आज के दिन की शुरुवात याद करेंगे । याद करेंगे कैसे हमने आज की तारीख में उत्तराखंड को बदलने का संकल्प लिया था। आप आज की तारीख भविष्य में याद करोगे। आप यहां हमे सुनने नहीं आए,बल्कि आप संदेश देने आए है आपने दोनों पार्टियों को बना कर देख चुकी हैं विकास के नाम पर जनता को लूटा है तथा भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हुआ है हुआ ,अब उत्तराखंड की जनता अपना विकल्प चुन चुकी है। 21साल बीजेपी तथा कांग्रेस को वोट दिया,दोनों के गुस्से में एक के बाद एक को वोट दिया,क्या करते विकल्प नहीं था,आज विकल्प है।आप शानदार स्कूल चाहते ,अब आपके पास विकल्प है। आप चाहते गर्भवती महिला की रास्ते में मौत ना हो तो आपके पास विकल्प है। आप चाहते ,आज हमारे बच्चों को यहीं रोजगार मिले तो आज हमारे पास विकल्प है।

आपके गुस्से में बड़ी ताकत,जब जनता ने काम ना करने पर गुस्सा दिखाया,बीजेपी ने मुख्यमंत्री बदल कर गुमराह करने की कोशिश की

मनीष सिसोदिया ने कहा,पिछले साढ़े चार साल बीजेपी ने कुछ नहीं किया, इनके पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत सोते रहे। जब बीजेपी को लगा जनता को गुस्सा आ गया, जनता नाराज हो गई तो इन्होंने मुख्यमंत्री बदल दिया । ये आपकी ताकत थी । आपकी वजह से इन्होंने तीन मुख्यमंत्री बदले, ,आपके डर से ये बदलाव हुआ ।आपकी वजह से देश की बड़ी बड़ी कुर्सियों पर बैठे लोग भी डरते हैं।

वर्तमान मुख्यमंत्री धामी बीजेपी ने अपने निवर्तमान मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को धोने की कर रहे,खाली घोषणाओं से जनता को गुमराह कर रहे उप मुख्यमंत्री दिल्ली सिसोदिया ने कहा,चुनावों में बीजेपी ने अपने घोषणा में कहा था। 6 महीने के सत्ता में आते ही विभागों में रिक्त पद रिक्त पद भरे जाएंगे जाएंगे स्थानीययुवाओं को नौकरियां दी जाएगी। आज युवा पलायन कर रहे हैं

। उन्होंने कहा, युवा मुख्यमंत्रीपुष्कर धामी , बीजेपी के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को धोने की कोशिश कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि 11 सौ से अधिक युवा मुख्यमंत्री घोषणा कर चुके हैं जबकि सो भी शासनादेश नहीं हो पाए हैं उन्होंने कहा कि एक बार आम आदमी पार्टी को मौका दीजिए निश्चित तौर पर हम काया पलट कर रख देंगे।
इससे पूर्व बागेश्वर के आम आदमी पार्टी के विधायक के प्रत्याशी एवं आम आदमी प्रदेश के उपाध्यक्ष बसंत कुमार सहित कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। आज उपमुख्यमंत्री दिल्ली की सभाओं में भारी संख्या में जनता उनके भाषण सुनने के लिए उमड़ी थी अब देखना ही होगा की वोटों में कितना तब्दील हो पाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad