बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी: “स्वर्गीय इंदिरा विकास संकल्प यात्रा”: बुजुर्ग पुरुष व महिलाओं ने सुमित बेटे ‘विजई भव’ का आशीर्वाद दिया@ जनसैलाब उमड़ा, जगह-जगह स्वागत से गदगद दिखे, कहां मां के अधूरे सपने पूरा करूंगा ! सुमित हृदेश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी( अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ)l

स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी की याद में युवा नेता श्री सुमित हृदयेश जी के नेतृत्व में चल रही इंदिरा विकास संकल्प यात्रा आज वार्ड-20 में पहुँची। अभूतपूर्व स्वागत किया गया कई बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों ने स्वर्गीय डॉक्टर इंदिरा हरदेश के पुत्र सुमित हर देश को विजई भव का आशीर्वाद भी दिया आज जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया जिससे आज सुमित हृदेश गदगद दिखाई दिए जनता उन्हें भावी विधायक व मंत्री के रूप में देख रही है जनता का मानना है कि हल्द्वानी मैं जिस तरह स्वर्गीय इंदिरा हरदेश ने विकास किया था उसके उधर के सपने को उनका पुत्र निसंदेह पूरा करेगाl
आज की यात्रा वार्ड-20 के ऊर्जावान पार्षद श्री हेमन्त शर्मा (मोना) जी के सफल मार्गदर्शन में पर्वतीय मोहल्ला से शुरू होकर मोंगया कंपाउंड, समता आश्रम गली, शिवाजी कॉलोनी, हिमालय फार्म, धर्मपुरा होते हुए राम मंदिर बगीचे में यात्रा संपन्न हुई।
युवाओं संग आज इंदिरा विकास संकल्प यात्रा के माध्यम से श्री सुमित हृदयेश जी ने वार्ड 20 में घर-घर पहुँच स्थानीय निवासियों से उनका हालचाल जाना और भरोसा दिया कि माँ (स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी) के अधूरे हर सपने (कार्यो) को वे अवश्य पूरा करेंगे और माता जी की ही तरह वे हर पल जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे।
इस दौरान पार्षद हेमन्त शर्मा जी ने वार्ड 20 में स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी द्वारा किये गए विकास कार्यो की सुमित हृदयेश जी को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।
जहाँ जहाँ से इंदिरा विकास संकल्प यात्रा गुजरी लोगों की आँखे नम होती चली गयी। कोई इंदिरा जी के काम को याद कर रहा तो कोई उनके कार्य करने के अंदाज को। हर किसी ने सुमित हृदयेश जी को खूब आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
आज की यात्रा में पार्षद हेमन्त शर्मा, पवन जोशी, अशोक कश्यप, नवीन गोस्वामी, विपिन साहू, पंकज जायसवाल, समरजीत सिंह सेठी, शुभम गुप्ता, हर्षित सिंह, गोपू गुप्ता, मोंटी नरूला, प्रदीप सबरवाल, ऋतिक आनंद, अनुज गुप्ता, सोनू पूरी, महेश कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad