बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1090 घोषणाएं की, 163 घोषणाओं के ही शासनादेश जारी किए गए हैं! (आरटीआई) सूचना के अधिकार से हुआ सनसनीखेज खुलासा..!!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ)l आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव चुनाव 2022 की तारीखों नजदीक आती जा रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योजनाओं को लेकर बंपर घोषणाएं कर रहे हैं परंतु अधिकारीगण किस तरह से कार्य कर रहे हैं यह सनसनीखेज खुलासा आरटीआई सूचना के अधिकार से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैl आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गोनिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं को लेकर आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी थी. उत्तराखंड सरकार की तरफ से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभीतक 1090 घोषणाएं कर चुके हैं, लेकिन मात्र 163 घोषणाओं के शासनादेश जारी किए गए हैं.l


हल्द्वानी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गोनिया ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मुख्यमंत्री कार्यालय से मांगी जानकारी कि सीएम धामी अभीतक कितनी चुनावी घोषणा कर चुके हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली सूचना के मुताबिक चार जुलाई से लेकर तीन दिसंबर तक सीएम धामी ने 1090 घोषणा की है. जिसमें से 163 के शासनादेश निर्गत किए गए हैं. जबकि 336 पर कार्रवाई गतिमान है, जबकि 486 घोषणाएं अपूर्ण हैं. वहीं पांच आंशिक रूप से पूर्ण हैं.मुख्यमंत्री ने सबसे ज्यादा घोषणा लोक निर्माण विभाग के लिए 237 कीं हैं. इसमें से 11 के ही शासनादेश जारी हुए हैं, जबकि 112 के शासनादेश निर्गत हैं. वहीं 114 अपूर्ण हैं. शहरी विकास विभाग में भी सीएम ने 176 घोषणाएं की हैं, जिसमें चार पर शासनादेश जारी किए गए हैं. वहीं 12 पर कार्रवाई जारी है. इसके अलावा सिंचाई विभाग के लिए 143 घोषणा की है, जिसके तहत 16 पर शासनादेश निर्गत हैं, जबकि 116 पर कार्यवाही गतिमान है.
आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गोनिया का कहना है कि उत्तराखंड वासियों को युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश के लोगों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने बंपर घोषणाएं तो कर दी. लेकिन उनके शासनादेश जारी नहीं हुएl इससे लगता है कि यह घोषणाएं कहीं चुनावी घोषणा साबित ना हो जाए ?

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad