ब्रेकिंग हल्द्वानी: गन्ना सेंटर में गोली से फायर करने वाले शूटर सूरज पुलिस ने किया गिरफ्तार कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमन्चा 315 बोर व कारतूस किया बरामद!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी स्टाफ रिपोर्टर द्वारा तहरीर दी गयी कि 19 नवंबर को रात्रि के समय अज्ञात अभि0 वादिनी के पति केशव गंगवार को जान से मारने की नियत से फायर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिस संबंध में थाना हल्द्वानी पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस द्वारा
उक्त सनसनीखेज घटना के घटित होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों एवं पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया एवं घटना के खुलासे हेतु उ0नि0 मनोज कुमार चौकी प्रभारी टीपीनगर व उ0नि0 निर्मल लटवाल के नेतृत्व में अलग – अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा 09/ दिसंबर को घटना में संलिप्त अभि0 शूटर सूरज पुत्र मैकू लाल को ट्रान्जिट कैम्प रूद्रपुर से गिरफ्तार किया गया है जिसकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त तमन्चा 315 बोर मय कारतूस बरामद किया गया है । अभियोग की विवेचना व पुलिस जांच में प्रकाश में आया कि घटना में घायल केशव गंगवार अपने परिवार के साथ गन्ना सेन्टर के पास किराये में निवास करता है तथा सिलाई का कार्य एवं कभी – कभी शादी ब्याह में बैंकल हालों में गार्ड का कार्य करता है व मूल रूप से कजियापुरा थाना मिलक उ0प्र0 का रहने वाला है तथा केशव गंगवार की पत्नी रेख गंगवार की जान पहचान छोटे लाल उर्फ बृजनन्दन पुत्र मैदन लाल निवासी ग्रांम जोखनपुर थाना शीशगढ जिला बरेली उ0प्र0 के साथ थी जिसको रेखा गंगवार द्वारा 2 लाख रू0 उधार दिये गये थे इन पैसों को वापस लेने के लिए रेखा गंगवार व उसके पति द्वारा छोटे लाल पर दबाव बनाया जा रहा था जिस पर छोटे लाल द्वारा अपने मित्र सूरज जो ट्रान्जिट कैम्प में मजदूरी का कार्य करता है के साथ मिलकर केशव गंगवार को रास्ते से हटाने की योजना बनायी क्योंकि सूरज ने छोटे लाल से 16-17 हजार रू0 उधार लिए थे जिसके एवज में शूटर सूरज केशव गंगवार को गोली मारने की तैयार हो गया तब द 19 नवंबर 21 को छोटे लाल अपनी मोटर साईकिल से शूटर सूरज को एक तमन्चा 315 बोर व 02 कारतूस देकर केशव गंगवार के घर के बाहर छोड़ गया जब केशव लाल बैंकट हाल से गार्ड की ड्यूटी कर वापस अपने घर आ रहा था तो वहाँ पर पहले से मौजूद घूम रहे शूटर सूरज ने केशव गंगवार पर तमन्चे से फायर कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । उक्त घटना में मुख्य अभियुक्त छोटे लाल की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया है एवं शूटर अभियुक्त सूरज के विरूद्ध अवैध तमन्चे की बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 636/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पृथक से पंजीकृत किया गया है ।

गिरफ्तार / फरार अभियुक्तगण
1- सूरज पुत्र महकू लाल निवासी मौहल्ला केशवपुरम थाना बहेडी जिला बरेली उ0प्र0 हाल नारायण कालोनी वार्ड न0 2 थाना ट्रान्जिट कैम्प रूद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर (गिरफ्तार)
2- छोटे लाल उर्फ बृजनन्दन पुत्र मैदन लाल निवासी ग्रांम जौखनपुर थाना शीशगढ जिला बरेली उ0प्र0 (फरार)

अभि0गण से बरामदगी:-
एक तमन्चा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस

पुलिस टीम
उ0नि0 मनोज कुमार – चौकी प्रभारी टीपीनगर, कोतवाली हल्द्वानी
उ0नि0 निर्मल सिंह लटवाल-
हे0कानि0 प्रो0 दीपक अरोरा – एसओजी
कानि0 चन्दन सिंह नेगी – एसओजी
कानि0 रविन्द्र खाती –
कानि0 जगदीश भारतीl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad