रामनगर: जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया आँचल पहाड़ी गाय का दूध लांच!

खबर शेयर करें -

रामनगर 29 अगस्त विशेष संवाददाता

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया आँचल पहाड़ी गाय का दूध लांच

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की ओर से लालकुआं में निर्मित किया गया है आँचल पहाड़ी गाय का दूधउपहार में घी देने का प्रचलन लाएं: रेखा आर्य

रामनगर (नैनीताल)। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जनपद नैनीताल के रामनगर में पहाड़ी गाय का दूध लांच किया गया। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने इसका शुभारंभ करते हुए इसे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक व सर्वोत्तम बताया।

रविवार को आँचल पहाड़ी गाय दूध का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने श्री कृष्णा जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आँचल का पहाड़ी गाय का दूध पूरी तरह से आर्गेनिक और केमिकल रहित होगा। यह उन पहाड़ी गाय का दूध होगा जो जंगलों से चारा चर कर आती है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इसे बनाया गया है। यह आधा लीटर के पैकेट में बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमको अमीर वर्ग की परिभाषा पूर्व की भांति करनी होगी। जिसके घर में गाय होगी। जहाँ मेहमान नवाजी दूध, घी, पनीर और मक्खन से की जाएगी, वही अमीर वर्ग होगा। उन्होंने कहा कि हमको उपहार में घी, दूध, पनीर आदि देना प्रचलन में लाना होगा।उन्होंने कहा सरकार दुग्ध सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। इस क्रम में प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की दिशा में भी कार्य हो रहा है। कैबिनेट मंत्री श्रीमती आर्य ने गौपालकों से नस्ल सुधार की दिशा में भी कार्य करने का अनुरोध किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कृत्रिम गर्भाधान के जरिये आज हमारे प्रदेश के 90 प्रतिशत बछिया पैदा की जा रही है और इस उपलब्धि में हमारा प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मत्स्य, कृषि, दुग्ध, पशु पालन कीजिये, इससे निश्चित रूप से हमारी आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर आँचल पहाड़ी गाय का दूध लॉन्च किया गया।

स्थानीय विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट ने कैबिनेट मंत्री श्रीमती आर्य जी को आँचल दूध की प्रगति को लेकर बधाई दी। कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। आँचल दूध लोगों को आत्मनिर्भर बना रहा है, नोजवानों को भी अपना व्यवसाय शुरू करना चाहिये। इसके लिए सरकार भी ऋण उपलब्ध करवा रही है। इसका लाभ हमें लेना चाहिए।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मोहम्मद अकरम, तहसीलदार पूनम पंत, मंडल अध्यक्ष भावना भट्ट, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण वीरेन्द्र सिंह रावत, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह मेहरा, यूसीडीएफ सदस्य श् अमिता रावत, जीएम लालकुआं श्री राजेन्द्र चौहान, पूर्व अध्यक्ष मंडी समिति गजराज बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख रामनगर रेखा रावत, ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी श्रीमती रूपा देवी, नैनीताल दुग्ध संघ संचालक राजेन्द्र प्रसाद, श्री शेखर जोशी, भगत सिंह कुमेठिया, गीता दुमका, श्रीमती दीपा आर्य, इंचार्ज मार्केटिंग नैनीताल दुग्ध संघ संजय भाकुनी आदिमौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad