सोमेश्वर: “अंजली हत्याकांड” में नया मोड़ आया! हत्यारोपी ने भी दम तोड़ दिया@ ।

खबर शेयर करें -

सोमेश्वर अल्मोड़ा कल गुरुवार को सोमेश्वर अंजली हत्याकांड में नया मोड़ आया है। अब हत्यारोपी ने भी दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि शाम हत्या का आरोपी दीपक बेहोशी की हालत पच्चीसी गांव के जंगल में मिला था और ग्रामीणों ने उसे कौसानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां उसकी हालत खराब होने पर उसे हायर सेंटर के लिये रेफर कर दिया गया था।हत्यारोपी दीपक को रात बागेश्वर जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई और उसे बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को बागेश्वर में उसके शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा।मृतका के भाई मोहित सिंह ने दीपक सिंह भंडारी के नाम की नामजद तहरीर सौंपी थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस दीपक की तलाश मे थी। ग्रामीणों से सूचना मिली कि पच्चीसी के जंगल में दीपक बेहोशी में हालत में मिला। जहाँ से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ध्यान देने की बात यह है कि गुरुवार को सोमेश्वर तहसील के चनौदा में 19 वर्षीय अं​जलि की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। और हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। और जंगल में बेहोशी की हालत में मिला थाl हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जाता हैl पुलिस मामले की जांच कर रही हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad