उधम सिंह नगर: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का अभूतपूर्व स्वागत!

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर। प्रदेश भर में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के आज जिला मुख्यालय रूद्रपुर पहुंंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट का जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार जन आशीर्वाद यात्रा लेकर ंपहुंचे सांसद अजय भट्ट का जिला मुख्यालय पहुंचने से पूर्व गदरपुर में स्वागत हुआ इसके बाद रूद्रपुर की सीमा पर अजय भट्ट के स्वागत के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ जन आशीर्वाद यात्रा लेकर अजय भट्ट सिटी क्लब पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए अजय भट्ट को फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत से गदगद केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के लिए जो सैलाब उमड़ा है उससे यह तय हो गया है कि जनता भाजपा सरकार के कार्यों से खुश है और जनता का आशीर्वाद पूरी तरह भाजपा के साथ है। अजय भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता मोदी जी के प्रति कृतज्ञ है। प्रदेश में जो जन आशीर्वाद निकाली जा रही है वह जनता से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए निकाली जा रही है। भट्ट ने कहा केंद्र में उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है वह सब जनता के प्यार ओर आशीर्वाद से संभव हुआ है। भट्ट ने अपनी सफलता का श्रेय में जनता को देते हुए कहा कि यदि जनता ने आशीर्वाद नहीं दिया होता तो आज वह इस मुकाम पर नहीं होते। अजय भट्ट ने कहा कि यह जन आशीर्वाद यात्रा वह पीएम नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधि के रूप में निकालने आये हैं, ताकि जनता का आशीर्वाद कम न हो। केंद्रीय मंत्री ने कहा हमने कहा था मोदी है तो मुमकिन है वह खाली नहीं कहा था, सच्चाई है कि जो मुमकिन नहीं था आज वह भी मुमकिन हो पाया है। जो वर्षों से लटकी योजनाएं थी वह आगे बढ़ रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण कारी योजनाओं का बखान करते हुए कहा भारत देश आज किसी भी प्रकार की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने लाखों करोड़ों घरों में खुशियां पहुंचाई है। वही प्रधानमंत्री जनधन योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा कोरोना काल में कमजोर और असहाय परिवारों को मुफ्त खाद्यान्न वितरण एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जहां कोरोना जैसी महामारी ने पूरे विश्व को प्रभावित किया लेकिन भारत देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूझबूझ के चलते जनता को इस विकट समस्या से निजात दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को भी जन जन तक पहुंचने का कार्य किया जा रहा है। अजय भट्ट ने कहा विपक्ष गलत फहमियां पैदा कर जनता को गुमहराह करता रहा है। किसानों के लिए अच्छे कानून बनाये गये हैं लेकिन विपक्ष किसानों को भी बरगला रहा है। विपक्ष में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह सदन में आकर बहस कर सके। किसानों के लिए जितना काम पीएम मोदी ने किया है वह आज तक किसी ने नहीं किया और न ही भविष्य में कर पायेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को संसद में अपनी बात रखनी चाहिए लेकिन वहां पर विपक्ष अपनी बात नहीं रखता। अजय भट्ट ने कहा कि मोदी राज में कोई गरीब भूखा नहीं मर रहा। बल्कि जो अरबपति थे आज उनकी नींद हराम हो गयी है क्यों कि वह वह सत्ता में नहीं हैं और उन्हें लूट की खुली छूट नहीं मिल पा रही। प्रधान मंत्री ने संकल्प लिया था किसी भी गरीब का चूला बुझना नहीं चाहिए। इसीलिए मुफ्त राशन के साथ साथ गरीबों को रसोई गैस भी निःशुल्क दी जा रही है। अजय भट्ट ने कहा कि जनता ने हम पर जो विश्वास व्यक्त किया है उस विश्वास को टूटने नहीं दिया जायेगा। जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा एक बार फिर प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनायेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा,विधायक राजेश शुक्ला, विधायक राजकुमार ठुकराल, वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, मेयर रामपाल सिंह, भारत भूषण चुघ, उत्तम दत्ता, अनिल चौहान, ललित मिगलानी, तरूणदत्ता, राकेश सिंह, राजेन्द्र सिधर, विवेक सक्सेना, हिमांशु बिष्ट, धीरेश गुप्ता, भारत भूषण चुघ, राधेश शर्मा, राजकुमार कोली, सुरेश कोली, किशन कोली, राम अवतार कोली, रजनी रावत, श्वेता मिश्रा, फरजाना बेगम, महेन्द्री शर्मा, गीता, ममता राठौर, रश्मि रस्तौगी, शालिनी बोरा, गौरव गंगवार, संजीव गुप्ता, विकास शर्मा, धीरेन्द्र मिश्रा, ममता गोलदार, हिमांशु शुक्ला, मनीष शुक्ला, चन्द्रपाल कोली, दीपक सागर, ललित बिष्ट, परवेज खान, बिट्टू शर्मा, राजेश बजाज, जगदीश सिंह, संजय ठुकराल, प्रभाष स्वर्णकार, गोपी सागर, अतुल जोशी आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad