उधम सिंह नगर;179.54 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्त किच्छा पुलिस की गिरफ्त में!

खबर शेयर करें -

उधमसिंहनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।179.54 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्त किच्छा पुलिस की गिरफ्त में।
श्री दलीप सिंह कुँवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधम सिंह नगर श्री दिलीप सिंह कुंवर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत दिनांक 17/8/2021 को वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश पाण्डेय को मुखबिर से प्राप्त सूचना कि दो व्यक्ति अपनी बुलेट मोटरसाइकिल सहित किच्छा सितारगंज हाईवे, पिपलिया मोड़ के पास फ्लोर मिल को जाने वाले रास्ते पर खड़े हैं, जिनके पास स्मैक है, के आधार पर कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा खटीमा पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पिपलिया मोड़ के पास फ्लोर मिल को जाने वाले रास्ते पर अभियुक्तगण मुशाहिद खान पुत्र साबिर खान निवासी मोहल्ला हबीबुल्लाह खान सुमाली बीसलपुर जिला पीलीभीत, अफजल हुसैन पुत्र मुश्ताक हुसैन निवासी ईदगाह चौराहा तहसील रोड बीसलपुर जिला पीलीभीत को पकड़ा। पूछताछ में इन दोनों ने खुद के पास स्मैक रखी होना बताया। इस पर विधिनुसार इन दोनों की तलाशी क्षेत्राधिकारी महोदय रुद्रपुर श्री अमित कुमार के समक्ष ली गई तो इनके कब्जे से क्रमशः मुशाहिद खा के कब्जे से 127.24 ग्राम स्मैक तथा अफजल हुसैन के कब्जे से 52.30 ग्राम स्मैक कुल 179.54 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्त गण को धारा 8/21/22/60 NDPS Act के तहत गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध कोतवाली किच्छा में FIR नंबर 278/2021 धारा 8/21/22/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण ने पूछताछ में उक्त बरामदा स्मैक बरेली से सस्ते दामों में खरीदकर यहां महंगे दामों में बेचना बताया। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताई गई जानकारी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

बरामदगी
स्मैक 179.54 ग्राम
मोटरसाइकिल बुलेट 1
मोबाइल फोन 2

पुलिस टीम
1- क्षेत्राधिकारी महोदय श्री अमित कुमार
2- प्रभारी निरीक्षक श्री चंद्र मोहन सिंह

  1. वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री राजेश पाण्डेय
    4- कांस्टेबल श्री प्रवेश गुप्ता
    5- कांस्टेबल श्री राज भानु बिष्ट
    6- कांस्टेबल श्री रामेश्वर सिंह
  2. महिला कॉन्स्टेबल मंजू आर्या

अभियुक्तगण

  1. मुशाहिद खान पुत्र साबिर खान
    निवासी मोहल्ला हबीबुल्लाह खान सुमाली बीसलपुर
    जिला पीलीभीत
  2. अफजल हुसैन पुत्र मुश्ताक हुसैन
    निवासी ईदगाह चौराहा तहसील रोड बीसलपुर
    जिला पीलीभीत
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad